भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कमेटी की बैठक संपन्न, महासदस्यता अभियान को लेकर बनी रणनीति

Dinesh Jolhe
2 Min Read

भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़, जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे के नेतृत्व में जिला कार्यालय सारंगढ़ में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, संविधानिक अधिकारों की रक्षा तथा बहुजन समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश कमेटी द्वारा प्रस्तावित 3 दिवसीय महासदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे ने कहा कि संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे जिले में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को जनआंदोलन के रूप में सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न गांवों एवं नगरों में भ्रमण कर संगठन की विचारधारा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मिशन, सामाजिक समानता, शिक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से तन्मय टंडन (जिला आईटी सेल प्रभारी), अमित कुर्रे (जिला कोषाध्यक्ष), वासु बजाज (जिला मीडिया प्रभारी), सुरेंद्र जांगड़े (जिला कार्यकारिणी सदस्य), लोकेश प्रेमी (जिला कार्यकारिणी सदस्य), निर्मल निराला (जिला कार्यकारिणी सदस्य), राजकुमार वारे (जिला कार्यकारिणी सदस्य), अमृत कुर्बान, देवेंद्र निराला, अमर सिंह कुर्रे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया l

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article