एडवोकेट राजीव सिंह बने पुरुष प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Dinesh Jolhe
2 Min Read

सारंगढ़–बिलाईगढ़ में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फेडरेशन का विस्तार

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फेडरेशन द्वारा संगठन के विस्तार एवं जनसेवा गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में एडवोकेट राजीव सिंह को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का पुरुष प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एडवोकेट राजीव सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए फेडरेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा संगठन के विस्तार एवं नियमों के पालन में सक्रिय योगदान देंगे।

अन्य प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

  • प्रदेश अध्यक्ष: प्रकाश सिंह, आरती सिंह (संस्थापिका)
  • पुरुष प्रकोष्ठ अध्यक्ष (सारंगढ़–बिलाईगढ़): एडवोकेट राजीव सिंह
  • उपाध्यक्ष: अनुपमा केशरवानी, बद्रीश सुखदेव
  • जिला प्रभारी: एडवोकेट राजीव सिंह, श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी
  • कार्यकारी अध्यक्ष: हिमेश्वरी बंजारे
  • जिला महासचिव: पूर्णिमा मनहर
  • संरक्षक: एएसपी सुरेशा चौबे
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. डी. एम. सोनी, डॉ. गुरुप्रीत कौर, राजेन्द्र प्रसाद
  • कार्यकारी अध्यक्ष: रंजीता शर्मा, सरोज कुमार गुप्ता
  • महासचिव: उज्जवला राठौर, अमरजीत सिंह सलूजा
  • प्रदेश सचिव: मीना कौर
  • विधिक सलाहकार: एडवोकेट रविन्दर सिंह छाबड़ा, एडवोकेट उज्जवला क्षत्री

फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सदस्य संस्था के नियमों, अनुशासन एवं दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था के नियमों का उल्लंघन, अनुशासनहीनता अथवा निष्क्रियता की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को पदमुक्त किया जा सकता है तथा संस्था द्वारा जारी पहचान पत्र (आईडी) तत्काल जमा करना होगा।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article