सारंगढ़। कनकबीरा क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी का गृह प्रवेश कार्यक्रम गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। नवीन पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही आमजन को पुलिस संबंधी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SDOP गोविंद सिंह दीवान रहे। इस अवसर पर आरआई जितेंद्र चंद्रा, नवीन चौकी प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी तथा तत्कालीन चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्र.आ. हीराधार नाग, प्र. आ.जगदीश खूंटे, कुंजबिहारी निराला, पोसेंन्द्र कुर्रे, जगजीवन खूंटे, आरती गोस्वामी, जितराम यादव, बिहारी लाल साहू, पवन जांगड़े, प्रतीक पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।
इसके अलावा रोशन पटेल (सरपंच प्रतिनिधि, रामटेक), रामकुमार थूरिया तथा घनश्याम पटेल (बोरवेल्स) सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नवीन पुलिस चौकी के संचालन से कनकबीरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा से संबंधित मामलों में पुलिस की पहुंच और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस अधिकारियों ने नवीन चौकी के बेहतर संचालन और क्षेत्रवासियों को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
