सारंगढ़। महिला एवं बाल विकास विभागसे संचालित आंगन मिलन सेवा संकल्प उत्सव का आयोजन ग्रापं बिलासपुर में हर्षोल्लास हुआ । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को सुदृढ़ करना, माताओं-बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता लाना और समुदाय की भागीदारी बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रापं सरपंच मीना साहू, उपसरपंच हरवंश महिलाने, सचिव सुरेन्द्र साहू एवं पंच गण उपस्थित रहे। शिवकुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के स्वास्थ्य में आंगन बाड़ी की भूमिका सबसे अहम है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया।
आंगनबाड़ी कार्य. श्रीमती रिलेश्वरी साहू, स. चंद्रिका डहरिया, श्रीमती प्राणलता जाँगड़े सहा., सरोजनी बंजारे,श्रीमती फूल बाई जाँगड़े, सहा. द्रौपदी साहू,श्रीमती मायावती साहू, स. मथुरा साहू,चंचला महिलाने, ललिता निराला, स्टाफ, टीचर्स, कार्यक्रम में कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, पूरक पोषण आहार और कुपोषण को दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उपस्थित माताओं को बच्चों के खान-पान और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।
