सारंगढ़ के हिर्री गांव में दुर्गा पूजन समारोह पर नाच-बलिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन 19 अक्टूबर को

Dinesh Jolhe
2 Min Read

सारंगढ़। जिले के ग्राम हिर्री में सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे से नाच-बलिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दुर्गा पंडाल, हिर्री में होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,001 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2,551 रुपये रखा गया है। इसके अलावा चतुर्थ, पंचम और छठवें पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने और समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

स्थान: दुर्गा पंडाल, ग्राम हिर्री, सारंगढ़
दिनांक: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
समय: रात्रि 8 बजे से

— DNI न्यूज़, सारंगढ़

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article