सारंगढ़||(DNI) लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बच गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के 11 सीटों के लिए भाजपा ने अपनी प्रत्याशियों की घोषणा पूर्व में कर चुकी है लेकिन वहीं कांग्रेस काफी पीछे चल रही थी जिसने अभी तक पूरे सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम फाइनल नहीं कर पाये हैं। कांग्रेस ने अपने पहले लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किया था। वहीं पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पूर्वक पहले चरण में छत्तीसगढ़ के एक सीट पर चुनाव होंगे 19 अप्रैल को, कांग्रेस इस सीट के लिए बड़ी खींचतान के बात वर्तमान विधायक कवासी लखमा को बस्तर से टिकट दिया है। वहीं रायगढ़ संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इस सीट से भाजपा ने राधेश्याम राठिया को प्रत्याशी घोषित किया है। हो.स.कांग्रेस इस सीट पर भी अपना प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाये थे। रायगढ़ लोक सभा सीट से वर्तमान विधायक लालजीत राठिया का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। लेकिन आज अचानक कांग्रेस के केन्द्रीय समिति ने राम नाथ सिदार के नाम पर मुहर लगाते हुए रायगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हो.स
