सारंगढ़ बिलाईगढ़(DNI न्यूज)जिले के मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) हॉस्पिटल के मुख्य द्वार में रस्ते का पुलिया टूट जाने से रोज दर्जनों वाहन मरीजों को लेकर आने जाने में समस्या का सामना कर रहे है। वहीं सबसे ज्यादा इसी मुख्य द्वार से मरीजों को पहुंचाया जाता है हॉस्पिटल के भीतर लेकिन पूल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वाहन को बाहर छोड़कर जाना पड़ रहा है वहीं लोगों ने बताया कि गर्भवती महिलाएं भी पैदल जा रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना होने की संभावनाएं बनी हुई है! हॉस्पिटल की जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल बनाने की पहल करनी चाहिए।

