सारंगढ़। भाजपा मोर्चा संगठन में महामंत्री के रूप में प्रतिक पटेल एक सशक्त एवं प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा कार्य शैली और सक्रियता उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता बनाती है। प्रतिक पटेल ऐसे परिवार से आते हैं जिनका राजनीति में विशिष्ठ योगदान रहा है। उनके बड़े पिताजी श्याम कुमार पटेल पूर्व में सांसद गुहाराम अजगल्ले के सांसद प्रतिनिधि के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। जिससे संगठनात्मक कार्यों में गहरी समझ उन्हें विरासत में मिली है। प्रतिक पटेल निरंतर बूथ से लेकर मंडल, शक्ति केंद्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं में सतत संवाद और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी की नीतियों एवं
विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं उनके संगठनात्मक दक्षता और अनुभव को देखते हुए पार्टी में उन्हें भविष्य के लिए एक बूथ नेतृत्व कर्ता के रूप उभर कर सामने आ रहे है।
