सारंगढ़: प्रेसिडेंट कप SCL ग्रामीण शहरी स्पर्धा का हुआ समापन”

Dinesh Jolhe
9 Min Read

मुख्य अतिथि डॉ शिव डहरिया पूर्व मंत्री, उत्तरी जांगड़े विधायक, संजय पांडेय जिप अध्यक्ष, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पद्मा मनहर ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण

मंच पर सोनी बंजारे, ममता सिंह, विजय तिवारी, जुगल केसरवानी, सूरज तिवारी, सरिता, मंजू, महेंद्र केजरीवाल रहे असीन

बलौदा बाजार लाहौद बनी 51000 व ट्रॉफी की विजेता

रायगढ़ 25000 व ट्रॉफी के साथ बनी उपविजेता

26 जनवरी से प्रारंभ होगा 2 लाख इनाम का अंतर राज्य स्तरीय टेनिस बाल स्पर्धा

गोल्डी नायक संयोजक अशोक केजरीवाल अश्विनी चंद्र अधिवक्ता ने जताया आभार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ खेलभाता स्टेडियम में गोल्डी नायक संयोजक स्पोर्ट्स क्लब खेल एवं युवा कल्याण समिति के द्वारा निरंतर 21 वर्षों से अंतर राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन होता आया है जहां इस वर्ष अंतर राज्य स्तरीय टेनिस स्पर्धा के पूर्व ग्रामीण व शहरी टेनिस बॉल स्पर्धा का प्रथम बार आयोजन किया गया जिसमें 16 टीम में ग्रामीण अंचल की और 16 टीम में नगरी क्षेत्र की शामिल हुई जिसका फाइनल मुकाबला बलौदा बाजार लाहोटी ग्रामीण एवं रायगढ़ सिटी शहरी टीम के बीच खेला गया जिसमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए बलौदा बाजार लाहोटी ग्रामीण टीम ने बड़ी जीत दर्ज की।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया जी शामिल हुए उनके साथ मंच पर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ संजय भूषण पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व विधायक द्वारा श्रीमती केराबाई मनहर श्रीमती पदमा मनहर श्रीमती लता लक्ष्में जिप सदस्य डॉ हरिहर जयसवाल जिप सभापति श्रीमती ममता सिंह ठाकुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनी बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष विजय तिवारी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जुगल केसरवानी तेजस जनभागीदारी अध्यक्ष महेंद्र केजरीवाल समाजसेवी पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य संजय दुबे अब्बास अली सैफी सूरज तिवारी संरक्षक, रामनाथ सिदार घनश्याम मनहर विशेष रूप से मंचासीन रहे। जिन्होंने विजेता उपविजेता टीम को नगद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। वहीं विभागीय माचो में विजेता रही विद्युत विभाग की टीम एवं उपविजेता रही पुलिस विभाग की टीम को भी पुरस्कृत किया गया।

मंच में पत्रकार गोपेश रंजन द्विवेदी, केजार अली लायंस क्लब अध्यक्ष, खेल गुरु शेख कासिम, फकीरा यादव, मितेंद्र यादव, मुकेश मित्तल, त्रिलोक जी,

समिति की ओर से गोल्डी नायक अशोक केजरीवाल विक्रांत थवाईत अश्विनी चंद्र कमल यादव शाहजहां बेग, रामसिंह ठाकुर, इमरान खान, शैलेंद्र प्रधान, कमल चौहान, राकेश जटवार, जीतू गुप्ता, धनेश भारद्वाज, राजेंद्र, जितेंद्र, ने अतिथियों का अभिवादन किया।

मंच को उद्बोधित करते हुए डॉक्टर शिव कुमार डहरिया पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा की यह आयोजन लंबे वर्षों से चला आ रहा है। बड़े स्तर के आयोजन में ग्रामीण और शहरी छोटे टीमों को प्रवेश देना ऐसे भव्य विशाल मैदान में खिलाना यह खेल का बड़ा मंच प्रदान करने जैसा है सौभाग्य का विषय है कि ऐसे आयोजन में आज हम सब शरीक हुए और इस मंच में सभी संगठन समाजसेवी पत्रकार अधिवक्ता चैंबर ऑफ़ कॉमर्स लायंस क्लब एकता और सद्भावना के साथ खेल भावना का परिचय देते हुए इन खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे हैं शायद ही ऐसा मंच कही देखने को मिलेगा। आप सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं आपने बहुत मेहनत करके फाइनल में जगह बनाई जो हार गए वह और अभ्यास करें और जो जीते हैं वह और आगे बढ़े। गोल्डी नायक के साथ पूरी आयोजन समिति को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।

विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि हर वर्ष मै संयोजन में शरीक होते आई हूं यh बहुत बड़ा खेल आयोजन है आने वाले समय में 26 जनवरी से अंतर राज्यीय स्पर्धा प्रारंभ हो रही है जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा होती है । आप सभी खिलाड़ियों ने खूब मेहनत किया गोल्डी भैया के साथ उनकी पूरी टीम को अच्छा आयोजन के लिए बधाई है।

संजय भूषण पांडेय प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 10 15 दिनों तक बड़ा आयोजन करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है और एक के बाद एक दो दो तीन तीन प्रतियोगिता का आयोजन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोल्डी नायक और उनकी टीम किस काबिल है। ग्रामीण शहरी टेनिस स्पर्धा अब नए युवा और छोटे अंचल के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच है। आप सभी की मेहनत को मेरा प्रणाम है और यह स्पर्धा पूरे जिले और और आसपास के जिलों के सबसे भव्य और सबसे अधिक इनामी राशि की बड़ी स्पर्धा है। जिसका लोगों को इंतजार रहता है। हम सब का सहयोग और बधाई हमेशा आपके साथ रहेगा। सफल आयोजन के लिए गोल्डी भैया और पूरी टीम को बधाई।

श्रीमती केराबाई मनहर पूर्व विधायक ने कहा कि गोल्डी भैया और उनके टीम हर खेल आयोजन में आगे रहते हैं शासन प्रशासन के खेल विद्या के कार्यक्रमों में उनका सहयोग हमेशा देखने को मिलता है खेल खिलाड़ी और खेल मैदान की सुरक्षा और उसे आगे बढ़ाने की दिशा में वह निरंतर दिखाई पड़ते हैं। 21 वर्षों से यह आयोजन चला रहा है और पहले भी इस आयोजन में हम लोग आते रहे हैं तीन प्रतिदिन या आयोजन और ज्यादा भाव होता जा रहा है मेहनती खिलाड़ियों को खूब सारी बधाई ऐसा आयोजन होता रहना चाहिए यह जिले का गौरव है और इसे खेल प्रेमियों की आशाएं जुड़ी हुई है गोल्डी भैया के साथ आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

पदमा मनहर ने कहा कि हम जिला पंचायत सदस्य थे विधायक रहे और आज भी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं निश्चित रूप से यह आयोजन सारंगढ़ की पहचान बन चुका है। मैदान को बनाने और लंबे समय तक दो-तीन खेल आयोजन करना बहुत कठिन बात है। इतनी सारी राशि की व्यवस्था करना खिलाड़ियों को सुविधा देना, गोल्डी भैया के साथ पूरी कमेटी को बधाई।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मण ने कहा की आयोजन सारंगढ़ की खेल गरिमा है शासन प्रशासन और हर वर्ग को इस आयोजन में सहभागिता और मार्गदर्शन देना चाहिए। सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी गोल्डी भैया जी उनके सारे सहयोगी और टीम को बहुत-बहुत बधाई।

समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स में कहां की ऐसे खेल आयोजन से नगर और जिले वासियों और आसपास के क्षेत्र के खेल प्रेमियों को खेल मनोरंजन के साथ-साथ बड़े-बड़े खिलाड़ी उत्कृष्ट टीमों को देखने को भी मिलता है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है गोल्डी जी के साथ उनकी टीम जिस तरह से लंबे समय से ऐसा भाव और विशाल आयोजन करते आ रही है उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है वह हमेशा मुझे खेल खिलाड़ियों और खेल मैदान के लिए लड़ते जूझते मांग करते दिखाई देते हैं शासन प्रशासन चाहे किसी का भी हो खेल के क्षेत्र में अपना सत प्रतिशत गोल्डी भैया योगदान देते हैं जिसके कारण हर वर्ग उन्हें मानता है खिलाड़ियों के साथ – साथ जिस प्रकार से हर वर्ग को बताओ अतिथि सम्मान देना इस खेल आयोजन को और भी अलग बनाता है मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई दूंगा।

जनपद अध्यक्ष ममता ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे डॉ हरिहर जायसवाल जुगार केसरवानी सूरज तिवारी व सभी अतिथियों ने उक्त आयोजन की सफलता की बधाई देते हुए खिलाड़ियों को और आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

आयोजन समिति की ओर से गोल्डी नायक ने सभी अतिथियों कदमान्य जनों खेल प्रेमियों पत्रकारों और सभी खिलाड़ियों तथा अपने पूरी टीम के युवा साथियों और समस्त प्रत्यक्ष हुआ अप्रत्यक्ष सहयोगियों शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article