Desk(DNI):
बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को भारत सरकार द्वारा साल 2012 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।अब उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
भारतीय सिनेमा में उनके छह दशकों के योगदान और 300 से अधिक फिल्मों के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके अलावा उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी मिला।
पुरस्कार: पद्म भूषण (2012) – कला (सिनेमा) के क्षेत्र में।
अन्य उपलब्धियां: 2004 से 2009 तक बीकानेर से भाजपा सांसद रहे।
सम्मान: 1990 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स से सम्मानित।
