DNI डेस्क : छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोहित साहू ने रविवार को कथित तौर पर फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की।
घटना का विवरण:
* मोहित साहू ने यह कदम तब उठाया जब वे घर पर अकेले थे।
* परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
* राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार वे अभी खतरे से बाहर हैं।
0 क्या है वजह?
बताया जा रहा है कि मोहित साहू पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव में थे। जानकारी के मुताबिक, 24 जनवरी को उनकी गर्लफ्रेंड शशि वर्मा ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से वे परेशान चल रहे थे।शशि वर्मा के घर में उस पर मोहित के हमले और लुहलुहान हो गई शाही वर्मा का वीडीओ वायरल होने के बाद इन दोनों के बीच का विवाद चर्चा में है।
#Chhollywood #ChhattisgarhNews #MohitSahu #CGFilmIndustry #LatestNews #Chhattisgarh
नोट: यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया मदद मांगें। आप अकेले नहीं हैं।
