लो जी…. छगन भुजबल भी “वाशिंग मशीन” में क्लीन हो गए!

Dinesh Jolhe
1 Min Read

DNI डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल के लिए राहत भरी खबर है। छगन भुगबल को एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपमुक्त कर दिया। यह मामला 2005-2006 में एक ठेके से संबंधित था।

दरअसल छगन भुजबल पर आरोप था कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का मंत्री रहते हुए ‘महाराष्ट्र सदन’ के निर्माण की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी थी और इसके बदले लाभ प्राप्त किया था। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, भुजबल और उनके परिवार के सदस्यों ने महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए निर्माण कंपनी केएस चमनकर से रिश्वत ली थी। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि निर्माण कंपनी ने उन कंपनियों को पैसे ट्रांसफर किए थे, जिनमें मंत्री के बेटे पंकज और भतीजे समीर भुजबल को लाभ मिला था।

#ChhaganBhujbal #MaharashtraSadanScam #EDCleanChit #MaharashtraPolitics

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article