सारंगढ़ । यह शहर अफवाहों की बस्ती रही है , यहां एक हाथ खीरा के 100 हाथ बीजा होते देखा गया है । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला 2023 में अस्तित्व में आई जिसके प्रथम कलेक्टर डी राहुल वेंकट रहे । जिन पर यह आरोप लगाया गया था कि – मैं स्टेट बैंक में खड़ा हूं । सचिव ₹ 30 हजार निकाल कर दो , वही उसी समय एसबीआई बैंक रायगढ़ रोड शाखा में हूं सचीव को फोन करके कहता मैं कलेक्टर बोल रहा हूं बैंक के बाहर खड़ा हूं ₹ 25000 लाकर दो इससे दुखी हो कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने घटना की जानकारी एसपी राजेश कुकरेजा को दिये एसपी सायबर सेल के माध्यम से कलेक्टर के नाम पर वसूली करने वाले शख्स को पकड़ा । वैसे ही जिला मुख्यालय के विकास और प्रगति को देख आकाश भारद्वाज द्वारा सोशल मीडिया पर कलेक्टर , जिला खनिज अधिकारी , खनिज विभाग के अन्य अधिकारी के साथ थाना प्रभारी कोसीर के खिलाफ उपहार देने की साजिश रची है ।आरोपों का प्रशासनिक अधिकारियों ने कहां कि – यह आरोप झूठ का पुलिंदा है ।

अधिकारियों का कहना है कि – यह आरोप पूर्णतः बेबुनियाद, तथ्यहीन एवं निराधार हैं। बताया गया कि – आकाश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा 19 फरवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह आरोप लगाया गया कि – कलेक्टर, खनिज अधिकारी , अनुराग सिंह, दीपक पटेल, सुनीता बंजारे थाना प्रभारी कोसीर को रेत घाट के कथित अवैध उत्खनन के लिए राशि दी गई है । साथ ही यह भी दावा किया गया कि – कलेक्टर एवं खनिज विभाग को 1,35,000 रुपये का मोबाइल उपहार स्वरूप दिया गया है। प्रशासनिक पक्ष ने इन सभी आरोपों को असत्य बताते हुए स्पष्ट किया है कि – संबंधित अधिकारी शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों, शक्तियों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक, निष्पक्ष एवं ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। उनका कहना है कि – बिना किसी प्रमाण के इस प्रकार के आरोप लगाना अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इसी संदर्भ में खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा द्वारा सारंगढ़ थाना में ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें और दोषी पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा सके।
