सारंगढ़ । देश की मोदी सरकार द्वारा 7 मार्च से घरेलू गैस के दामों में 60 रुपए की वृद्धि कर दिया है ।जिसमें कड़ा विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेस नेत्री और नपा अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सुमन ने कहा कि – केंद्र की मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की वृद्धि कर आम जनता को होली गिफ्ट दिया है । देश की जनता बढ़ती महंगाई से पहले से त्रस्त है उसके ऊपर सरकार ने गैस का दाम बढ़ा कर बम फोड़ दिया है । मोदी सरकार महंगाई कम करने के बजाये महंगाई बढ़ाती जा रही है ।गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से सीधा असर आम आदमी के जेब में पड़ेगा । गैस सिलेंडर बुनियादी जरूरत की चीजों में आती है । गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो जाएगा सिलेंडर के दाम वृद्धि होने से इसका असर हर चीज में देखने को मिलेगा । होटलों में चाय, नाश्ते, सहित खानो के रेट भी बढ़ जाएगी। श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने मांग की है कि – मोदी सरकार बढ़ते गैस सिलेंडरों के दामों में कमी कर आम जनता को राहत प्रदान करे । अन्यथा आने वाले दिनों में कांग्रेस कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी ।
