सारंगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की मैराथन बैठक संपन्न

Dinesh Jolhe
3 Min Read

सारंगढ़ । जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ की मैराथन बैठक यादव भवन में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के दिशा निर्देश पर संघ की सदस्यता , टेली फोन डायरेक्टरी का वितरण वर्षों से चली आ रही संघ द्वारा पत्रकार भवन हेतु भूमि की मांग और संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजनों को लेकर बृहद बैठक हुई । मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी , भरत अग्रवाल संरक्षक, गोल्डीनायक जिला अध्यक्ष राजमणि केसरवानी व ओमकार केशरवानी जिला उपाध्यक्ष, कैजार अली जिला कोषाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, सहदेव सिदार, राहुल पांडे, अश्वनी साहू मंचासीन रहे । मंच का संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश साहू ने किया। ब्लॉक अध्यक्षों ने मंच पर आसीन वरिष्ठ पत्रकार जनों का सम्मान करते हुए रंग गुलाल के साथ तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।

जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने कहा कि – निश्चित रूप से संघ के पदाधिकारीयो के मांग पर संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह व अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे । संघ ने लंबे समय से अपने हर जिलों में पत्रकारों के लिए सर्व पत्रकार भवन की मांग की , श्रमजीवी पत्रकार संघ जो पूरे भारत देश में और हर प्रदेश में व छग के हर जिले में निरंतर विधिवत संचालित हो रहा है। पत्रकार हितों की रक्षा और आम जनता की समस्या के लिए हमारे पत्रकार साथी दूरस्थ अंचल से आकर जिले में बड़ी संख्या में पत्रकारिता कर रहे हैं और मुझे गर्व होता है कि हमारे संघ के पत्रकार साथी स्वच्छ छवि के साथ निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रम कर रहे हैं। जिसमें प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल न्यूज़ बड़ी संख्या में मीडिया के साथी शामिल रहे। पत्रकारिता के द्रोणाचार्य निरंतर 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल ने कहा कि – पुरानी संस्था होने के कारण पुराने पत्रकार साथी जो लंबी सेवा दिए हैं और आज भी अखबारों से जुड़े हैं वे आज एक मंच में है यह सबसे बड़ी प्रसन्नता है।

श्रमजीवी लगभग 60 से 70 पत्रकार साथी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने हक और अधिकार के लिए जिनकी बरसों पुरानी मांग को निरंतर रखते हुए पत्रकारों के हित के लिए सभी पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन प्रदाय करने की बात कही। उक्त बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, भरत अग्रवाल, राज मणि केसरवानी, ओंकार केशरवानी, गोल्डी नायक, कैज़ार अली, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, सहदेव सिदार, गोपाल साहू, मिलाप बरेठ, प्रदीप पटेल, अश्वनी साहू, राजू नायक, राजा खान, इंद्रजीत सिंह मेहरा, सुभाष जायसवाल, गजेंद्र राजपूत, राजेंद्र साहू, भारत साहू, गौतम पटेल, मणिशंकर जायसवाल, सतधनु सारथी, सालिक साहू, मुकेश साहू, धीरज, जानू चौहान, हसन खान, बिज्जू, राजू दास राजेश भारद्वाज, गोपी अजय, रमेश मनहर, सुरेश रघु, सोनु साहू, प्रहलाद साहू, योगेश केशरवानी, बसंत सोनी आदि पत्रकार साथी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article