अवैध उत्खनन से परेशान ग्रामीण, कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित। भाग१

Dinesh Jolhe
2 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में ऐसे बहुत प्रभावित गांव है जहां लोग आज भी आजादी के पूर्व की जीवन जैसे जीने को मजबूर है। बड़ी बड़ी बीमारियों का चंगुल में फंसते जा रहे है। वही बरमकेला क्षेत्र के साल्हेओना और कटंगपाली गांव में अवैध उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। पत्थर खदानों में नियमों को ताक पर रखकर हो रहे अवैध उत्खनन से आम जनमानस बेहद परेशान है। धूल, प्रदूषण और भारी वाहनों की आवाजाही ने ग्रामीणों का जीवन मुश्किल बना दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध खनन माफिया दिन-रात बेखौफ उत्खनन में लगे हुए हैं, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। खेतों की उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है और आसपास के क्षेत्रों में दरारें तक देखने को मिल रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगी।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article