वन विभाग में अनियमितता: महिला की नियुक्ति, ड्यूटी पर पति!

Dinesh Jolhe
3 Min Read

सारंगढ़।
जिले के वन विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की नियुक्ति वन रक्षक के पद पर होने के बावजूद ड्यूटी पर उसका पति जाने का आरोप लग रहा है। यह जानकारी पूर्व से आला अधिकारी को मालूम होने की भी बात कही जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला कर्मचारी की जगह उसका पति लगातार ड्यूटी करते हुए देखा गया है। खासकर हाथी सुरक्षा हेतु रात्रि गश्त के दौरान पति की मौजूदगी सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा उसके पति के साथ चार अन्य कर्मचारी जैसे फायरवॉचर,चौकीदार, हाथी मित्र लोग भी दिखाई दे रहे है।

“ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में बकायदा कर्मचारी महिला का पति not cam camera से फोटो भी ले कर ग्रुपों में हाजिरी दिया गया है”

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कुछ समय से जारी है, लेकिन अब तस्वीर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। सरकारी नियमों के अनुसार, जिस व्यक्ति की नियुक्ति होती है, वही ड्यूटी करने का अधिकार रखता है। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कार्य करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

सारंगढ़ जिले के आलाधिकारी को बहुत ही तेज और सटीक तेजतर्रार मना जाता है क्या इसकी जांच करेगा या ऐसे ही अनदेखा पूर्व की भांति कर दिया जाएगा”

इस पूरे मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन जानकारी पूरी है ये बात तब सामने आई जब उसका पति का फोटो बाकायदा ऑफिशियल ग्रुप में शेयर किया गया है। अब समाचार सामने आने के बाद कोई कार्रवाई करते है या नहीं।

जांच की मांग तेज

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और क्या कार्रवाई की जाती है।

नोट: not cam camera:: से लिया गया फोटो सुरक्षित रखा गया है।भाग 2 में आपको दिखाया जाएगा।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article