सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सलिहाघाट में अवैध महुआ शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 09 लीटर शराब जप्त

Dinesh Jolhe
1 Min Read

सारंगढ़ : भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सलिहाघाट निवासी बरतराम यादव नामक व्यक्ति सलिहाघाट नर्सरी परिसर के अंदर अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई, जहां आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी बरतराम यादव पिता हेतुराम यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सलिहाघाट, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से कुल 09 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 1800 रुपए बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक राहुल खूंटे, कमल कुर्रे, हेमंत जटवार एवं थाना भटगांव के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article