सारंगढ़ : फर्जी नामांतरण और जमीन बिक्री का मामला आ रहा है सामने सूत्र:|

Dinesh Jolhe
1 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कथित फर्जी नामांतरण और जमीन बिक्री का मामला सामने आया है। ग्राम कुटेला निवासी पर फर्जी तरीके से नामांतरण कर जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर ग्राम उलखर निवासी ने पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ को लिखित शिकायत सौंपने की बात कह रहे है, आखिर खबर मे और जानकारी जुटा रहे है…? भाग 2

पूर्व में  महंत के खिलाफ कथित गलत तरीके से तैयार किए गए अंतिम इच्छा पत्र (वसीयतनामा) को निरस्त कराने के लिए पंजीकृत निरस्तीकरण/रद्दीकरण विलेख निष्पादित कराया गया था। इसके बावजूद आरोप है कि  महंत ने कुछ दलाल एवं अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर कथित रूप से झूठा नामांतरण करा लिया और संबंधित भूमि का विक्रय भी कर दिया।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि पर महंत का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था, फिर भी कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण कर संपत्ति बेच दी गई।

प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने की बात कह रहे है। मामले को लेकर अब पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। की वास्तविक क्या है..।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article