सारंगढ़ : हायर सेकेंडरी स्कूल कोसीर के सहायक ग्रेड-3 के भरोसे चल रहा BEO कार्यालय?

Dinesh Jolhe
2 Min Read

सारंगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में है। आरोप लग रहे हैं कि कार्यालय का संचालन नियमों के विपरीत हायर सेकेंडरी स्कूल कोसीर में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी के माध्यम से किया जा रहा है। ((

जिसका DDO का शक्ति पूर्व अपने स्कूल का भी है यानी की दो स्थान एक बाबू वाह ))

सूत्रों के अनुसार संबंधित कर्मचारी शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों, दस्तावेजों की प्रक्रिया एवं कार्यालयीन संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसे लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि कार्यालय में कई महत्वपूर्ण फाइलों और शिक्षकों से जुड़े मामलों में भी उक्त कर्मचारी की भूमिका प्रभावशाली बनी हुई है।

विभागीय जानकारों का कहना है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रशासनिक व्यवस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से कार्य होना चाहिए। यदि किसी अन्य संस्था में पदस्थ कर्मचारी से कार्यालय संचालन कराया जा रहा है, तो यह जांच का विषय हो सकता है।

स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों के बीच भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किस आदेश या अधिकार के तहत बाहरी संस्था में पदस्थ कर्मचारी को BEO कार्यालय के कार्यों में लगाया गया है।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या पूरे प्रकरण की जांच कराई जाती है या नहीं।

कितने वर्षो तक क़े लिए…  अटैच मेन्ट रहता है? समझने वाली बात है

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article