सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के टीमरलगा क्षेत्र में स्थित खनिज जांच चौकी इन दिनों सवालों के घेरे में है। आरोप है कि यहां से ओवरलोड हाईवा ट्रक बेखौफ होकर गुजर रहे हैं, जिससे शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों और सूत्रों के मुताबिक, भारी मात्रा में रेत और गिट्टी से लदे हाईवा बिना किसी रोक-टोक के फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। जांच चौकी की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
:देखे तस्वीर में कैसे निकल रही है ओवरलोड हाईवा खनिज से लदा …मार्ग हो रहा है खतरों का मार्ग…गिट्टी गिरने से दुर्घटना को मिल रहा निमंत्रण
बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहनों से सड़कों की हालत तेजी से खराब हो रही है, साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मुख्य सवाल:
- क्या जांच चौकी महज दिखावा बनकर रह गई है?
- आखिर किसकी शह पर ओवरलोडिंग का खेल जारी है?
- प्रशासन कब करेगा सख्त कार्रवाई?
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्या कदम उठाता है, या फिर यूं ही ओवरलोड हाईवा नियमों को ठेंगा दिखाते रहेंगे।
