सारंगढ । संवेदन शील जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि – राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी पंजीकृत हितग्राहियों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है । योजना का लाभ प्राप्त कर रही सभी पात्र महिलाएं यह सुनिश्चित करें कि – वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना ई केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लेवे । ईकेवाईसी की प्रक्रिया 30 जून 2026 तक शिविरों के माध्यम से की जाएगी । जिन हितग्राहियों का ई केवाईसी इस अवधि में पूर्ण नहीं हो पाएगा , उनके लिए 1 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित परियोजना कार्यालय में विशेष व्यवस्था की जाएगी ।
ई केवाईसी के माध्यम से हित ग्राहियों की पहचान एवं विवरण का सत्यापन किया जाएगा , जिससे योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र हित ग्राहियों तक पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पहुंचाया जा सके , यदि कोई हितग्राही निर्धारित समय अवधि में ई केवाईसी नहीं करता / करती है तो भविष्य में मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा सकता है अथवा भुगतान अस्थाई रूप से रोका गया है । जिले के सभी लाभार्थियों से अपील की गई है कि – वह अपने निकटतम निर्धारित केंद्र जैसे सीएससी लोकसेवा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर ई केवाईसी पूर्ण करें । ताकि – योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे ।
