सारंगढ़-बिलाईगढ़: क्षेत्र के गुडेली गांव में इन दिनों बड़े पैमाने पर गिट्टी डंपिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित भार क्षमता से कहीं अधिक गिट्टी का भंडारण किया जा रहा है, जबकि इसके लिए न तो स्पष्ट अनुमति ली गई है और न ही किसी प्रकार के मापदंडों का पालन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, खुले में इस तरह भारी मात्रा में गिट्टी डंप करने से आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ रहा है। धूल और प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस संबंधी दिक्कतें हो रही हैं, वहीं खेतों और रास्तों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभागों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध डंपिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
(DNI NEWS)
