सारंगढ़ शहर में तहसील कार्यालय के सामने स्थित पानी टंकी परिसर की गंदगी और बदबूदार पानी की समस्या को लेकर DNI न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद संबंधित क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई, जिससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है। (अधिवक्ता: अनुरोध पटेल का पोस्ट ने लाया बदलाव)
गौरतलब है कि पानी टंकी के आसपास लंबे समय से गंदगी, कीचड़ और बदबू की स्थिति बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर अधिवक्ता अनुरोध पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा उठाया था। इसके बाद DNI न्यूज़ ने जनहित से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग द्वारा क्षेत्र की सफाई कराई गई और पानी टंकी परिसर को व्यवस्थित करने की पहल शुरू हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि मीडिया और जागरूक नागरिकों की पहल से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर गया।
लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह जनसमस्याओं को उठाया जाता रहा, तो शहर में कई अन्य समस्याओं का भी समाधान संभव हो सकेगा। नागरिकों ने DNI न्यूज़ और अधिवक्ता अनुरोध पटेल की पहल की सराहना करते हुए इसे “जनहित में सकारात्मक बदलाव” बताया है।
