“कोई घबराये नहीं, पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है”
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों के बीच बनी अफवाहों और भीड़ की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने आम जनता से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है तथा प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट में अत्यधिक मात्रा में ईंधन खरीदने से बचें और पेट्रोल पंपों में अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों से भी समन्वय किया जा रहा है ताकि आम लोगों को नियमित रूप से ईंधन मिलता रहे। कलेक्टर ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए है और भ्रामक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है।
उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग संयम बनाए रखें, नियमों का पालन करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि सभी नागरिकों को सुचारु रूप से सुविधा मिल सके।
DNI न्यूज़ छत्तीसगढ़
“कोई घबराये नहीं और ना ही किसी की अफवाए मे आये सभी जगह पर्यंत ईंधन है “
✅ जिले में ईंधन एवं घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति जारी है।
✅ सभी पेट्रोल पंपों एवं एलपीजी वितरकों की सतत निगरानी की जा रही है।
✅ आवश्यकतानुसार ही ईंधन प्राप्त करें एवं प्रशासन का सहयोग करें।
