पति ने दर्ज कराई पत्नी की गुमशुदगी, तलाश में जुटी पुलिस

Dinesh Jolhe
1 Min Read

सारंगढ़/रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में एक महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। ग्राम हिर्री थाना सारंगढ़ निवासी भारत जोल्हे ने अपनी पत्नी परमेस्वरी जोल्हे के लापता होने की शिकायत थाना जूटमिल रायगढ़ में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत जोल्हे पिछले लगभग 5 माह से रायगढ़ के गांधी नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्नी परमेस्वरी जोल्हे भी रोजी-मजदूरी का काम करती थीं।

आवेदन में बताया गया है कि 15 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे भारत जोल्हे अपनी पत्नी को मिनीमाता चौक के पास काम करने के लिए छोड़कर स्वयं काम पर चले गए थे। शाम को काम से लौटने पर उनकी पत्नी वापस घर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने मिनीमाता चौक, लेबर चौक सहित आसपास के इलाकों में काफी तलाश की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

लगातार खोजबीन के बाद भी महिला का पता नहीं चलने पर 18 मई 2026 को थाना जूटमिल रायगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराने आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dinesh Jolhe
Website |  + posts
Share this Article